भागलपुर, जनवरी 19 -- डिजिटल अरेस्ट कर 18.70 लाख रुपये की ठगी मामले में भागलपुर साइबर पुलिस ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर स्थित शाहपुर पटोरी के रहने वाले आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला की रहने वाली रत्ना गुप्ता ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि चार जनवरी को अंजान नंबर से एक शख्स ने कॉल किया और बताया कि वह नेशनल सीक्रेट डिपार्टमेंट से बोल रहा है। मुंबई में पुलिस अधिकारी होने की बात कहने वाले उस शख्स ने कहा कि आप और संजय मिलकर मनी लांड्रिंग का काम करते हैं। उसने यह भी कहा कि आपकी रिकॉर्डिंग भी है। यही कहकर धमकाया और डिजिटल अरेस्ट कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 15 हजार रुपये नगद, मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.