'पैसा आने' के मैसेज में फंसे युवक से 1.20 लाख की ठगी
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- डुमरा, एक संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक युवक को फर्जी मैसेज के जरिए झांसे में लेकर 1.20 लाख की ठगी कर ली। ठग ने पहले यह विश्वास दिलाया कि गलती से उसके खाते में अधिक राशि भेज दी गई है और उसे वापस करने का अनुरोध किया।
साइबर ठगी का तरीका फर्जी संदेश और बातचीत पर भरोसा कर युवक ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1.20 लाख भेज दिए। बाद में जब उसने अपने खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते में कोई अतिरिक्त राशि आई ही नहीं थी। इसके बाद उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सुरसंड थाना क्षेत्र के सुरखंड गांव निवासी अमित राज ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
फोन कॉल की जानकारी अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर 9282764332 नंबर से एक व्यक्ति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.