मुंबई, सितम्बर 25 -- आईआईटी-बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े के माता-पिता शुक्रवार को मुंबई अपराध शाखा के बांद्रा पश्चिम स्थित कार्यालय में आठ घंटे रहे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। साहिल ने 18 सितंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारी ने बताया कि वे पूर्वाह्न 10 बजे कार्यालय पहुंचे और शाम करीब छह बजे रवाना हुए। उन्होंने बताया कि माता-पिता के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं हालांकि अपराध शाखा के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि इस आठ घंटे के दौरान कोई अतिरिक्त जानकारी या बयान दर्ज किया गया या नहीं। साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने संस्थान के छात्रों और कर्मचारियों समेत 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस साहिल के फोन से किए गए कॉल का विवरण और भेजे गए संदेश हासिल करने की भी कोशिश कर रही है। ...