'पैगंबर मुहम्मद का मानवता के लिए संदेश' विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
देहरादून, अगस्त 26 -- देहरादून। सीरत-उन-नबी समिति देहरादून के तत्वावधान में टर्नर रोड स्थित तस्मिया सभागार में पैगंबर मुहम्मद का मानवता के लिए संदेश विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई धार्मिक विद्वानों, सामाजिक विभूतियों और बड़ी संख्या में सामान्य जनमानस ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ धर्मगुरु ज़िया-उल-हक़ के निर्देश पर सैयद मुहम्मद यासिर के संचालन में हुआ। अज़ीज़म मुहम्मद अली ने पवित्र कुरआन का वाचन किया और फ़रुख़ अहमद ने पैगंबर की स्तुति प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैगंबर के प्रेम, शांति, बंधुत्व और न्याय के सार्वभौमिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।सभा को संबोधित करते हुए विद्वान सलीम अहमद क़ासमी ने कहा कि पैगंबर का जीवन पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और कृपा का स्रोत है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.