बलिया, अगस्त 21 -- बलिया, संवाददाता। पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाल करने, निजीकरण की समाप्ति तथा टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शुक्रवार को पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली को अटेवा ने तिरंगा यात्रा निकालकर भरी हुंकारतिरंगा यात्रा का मार्ग टीडी कालेज चौराहा से निकली तिरंगा यात्रा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, महुआ मोड़, मिड्ढा चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। कर्मचारियों ने तिरंगा के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। अटेवा के जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ...