'पेंशनरों को गोल्डन कार्ड का समुचित लाभ दिया जाए'
हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय पेंशनर्स परिषद हल्द्वानी नैनीताल शाखा की एक आम बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के संघ भवन बद्रीपुरा में आयोजित हुई। वीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और एलएम लोहनी के संचालन में हुई बैठक में राजकीय पेंशनर परिषद उत्तराखंड की स्थापना दिवस 21 अप्रैल को देहरादून मे आयोजित होने की जानकारी दी। बैठक में पेंशनर ने विभिन्न समस्याओं पर विचार रखे, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से अभी तक महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं करने, गोल्डन कार्ड पर पेंशनरों को समुचित लाभ दिए जाने एवं कैशलेस संपूर्ण इलाज किए जाने, इंक्रीमेंट का लाभ वर्ष 2023 के स्थान पर वर्ष 2006 से लागू किए जाने, पेंशनर्स को 65 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष में 10% और 75 वर्ष की आयु मे 15% पेंशन वृद्धि किए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- पेंशनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.