नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को सोमवार को बरी कर दिया। हालांकि, बजरंग पूनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम शुरुआत से ही बृजभूषण को बचाने में लगा है। यह भी पढ़ें- तो मैं फांसी पर लटक जाता. यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने पर बोले बृजभूषण बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, ''हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को...