नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्च-स्तरीय बातचीत पर सीनियर राजनयिक केपी फेबियन ने तीखी टिप्पणी की है। एएनआई से बात करते हुए फेबियन ने कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव के बीच का रिश्ता स्थायी शांति की राह में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने इस गठबंधन के बारे में एक मुहावरा दोहराते हुए कहा कि 'पूंछ कुत्ते को हिलाती है'। फेबियन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कमरे में हाथी करार दिया, जो बातचीत की सफलता को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले शहबाज शरीफ ने की जेडी वेंस से मुलाकात, क्या हुई बात? सीनियर राजनयिक फेबियन ने कहा, 'कूटनीति संभव की कला है। इस समय मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि ईरानी और इजरायली एक ही कमरे या एक ही इमारत में बैठें, लेकिन मुझे लगता है कि यह अहम नह...