मथुरा, अक्टूबर 25 -- मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद: फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर कंटेनर के अंदर गुप्त केबिन बनाकर गांजे की तस्करी का मामला सामने आया है। मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ आगरा जोन की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कंटेनर से करीब 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कंटेनर सीज कर दिया है। आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर हरियाणा के पलवल जा रहे थे। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, उप निरीक्षक विक्रांत तोमर और एएनटीएफ आगरा यूनिट के उप निरीक्षक गौरव शर्मा पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिल...