इंदौर, सितम्बर 17 -- जीआरपी थाने में पदस्थ कांस्टेबल रितेश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता को कथित तौर पर जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने समझौते के नाम पर पीड़िता को इंदौर स्थित जीआरपी एसपी कार्यालय परिसर में बुलाया और वहां उसे पीने के लिए पानी दिया। पीड़िता का आरोप है कि पानी में जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह परिसर में ही गिर गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है। गुना निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि रितेश शर्मा, निवासी भूरी टेकरी जीआरपी क्वार्टर, के खिलाफ उसने पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। पीड़िता का आरोप है कि...