नई दिल्ली, जनवरी 30 -- दिल्ली पुलिस की स्वाट कमांडो 27 वर्षीय काजल चौधरी की उनके पति द्वारा कथित तौर पर की गई निर्मम हत्या के बाद उनके मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल के भाई निखिल के मुताबिक, हत्या से पहले के क्षण बेहद भयावह थे, जब वह अपनी बहन की चीखें सुनकर भी कुछ नहीं कर पाया। बहन के पति ने उससे कहा था कि 'मैं तेरी बहन को मार रहा हूं। पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी'। बता दें कि पति द्वारा पिटाई किए जाने से गंभीर रूप से घायल 4 महीने की गर्भवती काजल की 27 जनवरी को अस्पताल में मौत हो गई थी। आरोप है कि काजल के पति अंकुर ने उन्हें कई दिनों तक पीटा था। अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क था और दिल्ली कैंट में तैनात था। दंपती का डेढ़ साल का एक बेटा है, जो फिलहाल अपने नाना-नानी के साथ है।फोन पर बहन की चीखें सुनकर बेबस रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.