नई दिल्ली, मार्च 5 -- इंदौर में 22 वर्षीय एक युवक ने गुरुवार तड़के एक रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। युवक के परिजनों का कहना है कि एक पुलिस कर्मी द्वारा कथित रूप से थप्पड़ मारे जाने के बाद उसने डर के मारे जान देने का यह कदम उठाया, जबकि पुलिस ने इस आरोप को खारिज किया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चंदन नगर थानाक्षेत्र के ताप्ती परिसर में राज मकवाना (22) ने इस रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी और नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रिहायशी इमारत के एक सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी थी कि मकवाना उससे विवाद कर रहा है। मकवाना की बड़ी बहन निकिता ने संवाददाताओं को बताया कि सुरक्षा गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मेरे भाई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.