'पीढ़ियों का कारवां' में सम्मानित हुए वरिष्ठजन, साझा किए जीवन के अनुभव
देहरादून, अक्टूबर 1 -- पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से पहली बार 'पीढ़ियों का कारवां' सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ उनके अनुभव, स्वास्थ्य और नई पीढ़ी से संवाद को प्रमुखता दी गई। विधायक राजकुमार पोरी ने वरिष्ठजनों के सम्मान की शपथ दिलाई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि आज विकास और सुविधाओं के पीछे बुजुर्गों के संघर्ष और परिश्रम की बड़ी भूमिका है। नई पीढ़ी को उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से सीख लेकर विकसित भारत के संकल्प में योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: किसी ने उम्र को जुनून से हराया, किसी ने मजबूरी में थामा काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.