हल्द्वानी, मई 27 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। पीएम सूर्य योजना के आवेदनों को समय से स्वीकृति देने की मांग के लिए बुधवार को सोलर वेंडरों ने ऊर्जा निगम के ईई को ज्ञापन सौंपा। बताया कि आवेदन की स्वीकृति में देरी होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना में रुकावट आ रही है। वेंडरों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर आशीष जंतवाल, नवीन पांडे, प्रदीप नेगी, कमलेश पंत, हेमंत मेहरा, विपिन तिवारी, खेमराज खनवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...