नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- भारत की मेजबानी में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की कूटननीति से दोस्त तो क्या चीन जैसे देश भी प्रभावित हैं। रूस और यूक्रेन में युद्ध रुकवाने की पहल करने के बाद अब ईरान भी भारत की ही ओर देखने लगा है। इस सम्मेलन में सबसे बड़ी बात यही निकलकर सामने आई कि भारत की कूटनीति किसी तीसरे की मोहताज नहीं है। उधर ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को रुकवाने के लिए पाकिस्तान जिस तरह से क्रेडिट लूट कार्यक्रम चला रहा था, उसकी पोल खुलती चली जा रही है। इसी बीच ईरान से आए पत्रकार बसीम लालेह ने कहा, आसिम मुनीर, तुम्हारी तो छुट्टी हो गई है। लालेह ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट के दौरान संवाद को लेकर भारत ज्यादा बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के दौरान ईरान और यूएई दोनों से पीएम मोदी की वार्ता और फिर यूएई और ईरान की ब...