नई दिल्ली, मार्च 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पीएम ने इस दौरान कहा कि उन्होंने कहा, 'यह हवाई अड्डा नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, समेत कई जिलों को लाभ देने वाला है। प्रदेश के किसानों, छोटे उद्योगों और नौजवानों के लिए अनेक अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा।' नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "इस एयरपोर्ट को 2024 तक चालू हो जाना चाहिए था। इसमें पहले ही देरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने पहले भी कई हवाई अड्डों का उद्घाटन किया है, लेकिन उनमें से लगभग 10 से 11 और उद्घाटन के बाद चले ही नहीं बंद पड़े हुए ह...