पटना, अगस्त 29 -- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार माता सीता की धरती है। इसी बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान करने की धृष्टता राजद और कांग्रेस ने किया है। बिहार के वैभव को तार-तार करने की इस घटना को देश और राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसा करने वालों का विनाश तय है। उन्होंने शुक्रवार को पटना में प्रेस वार्ता में कहा कि महागठबंधन के लोगों ने उस मां के बारे में अपशब्द कहा है, जिसने शेर पुत्र को जन्म दिया है। इस पुत्र ने भारत का शौर्य और सम्मान दुनियाभर में ऊंचा किया है। उस मां को अपशब्द कहा है जिसने दूसरे के घरों में काम करके अपने पुत्रों का पालन-पोषण किया है। यह घटना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विवेकानंद की भविष्यवाणी को पूरा करने में लगे हैं। उस भारत का निर्माण कर रहे हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.