दरभंगा, दिसम्बर 1 -- अलीनगर। पीएम के मन की बात को भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने नरमा बूथ संख्या 177 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात जन-जन की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत और नवाचार की बात की, वह हर भारतीय को नई दिशा देने वाला संदेश है। मौके पर विवेकानंद झा, संजय मंडल, शंभु सदाय, त्रिपुरारी मिश्र, स्वतंत्र मिश्र, बीरबल पासवान, सीए विजय झा, मो. उमर फारुख, सिद्धार्थ कुमार, पवन कुमार महतो आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.