प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। सनातन एकता मिशन ने हाशिमपुर रोड स्थित कार्यालय में बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी का सम्मान समारोह आयोजित किया। मिशन के संरक्षक पं. देवराज पाठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार पाठक ने उन्हें अंगवस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।देवराज पाठक ने कहा कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) में व्याप्त अव्यवस्था को समाप्त कर डीएलएड व्यवस्था को सुधारने में अनिल भूषण चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने नकल रोकने और मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि वे शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...