'पिनराई विजयन को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के बयान पर भड़के पूर्व केरल CM; खूब सुनाया
कोझिकोड, जून 13 -- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भड़क गए और जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का राजनीतिक रवैया 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन को मजबूत नहीं करता और अक्सर इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ही फायदा पहुंचता है। 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी ने कथित रूप से कहा था कि वह केरल में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से विजयन को गले नहीं लगाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल की इस टिप्पणी पर कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसे गले लगाता है। विजयन ने कहा, ''लेकिन हम सबने राहुल गांधी की नरेंद्र मोदी को गले लगाते हुए तस्वीर देखी है। मुझे मोदी को गले लगाने से कोई आपत्ति नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.