नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उनके पिता खानचंद सिंह का टूर्नामेंट के दौरान निधन हो गया था। 58 वर्षीय खानचंद ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कहा। पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर गए थे लेकिन फिर भारतीय टीम से जुड़ गए। पिता की जब साउथ अफ्रीका मैच के बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, तब भी रिंकू टी20 वर्ल्ड कप छोड़कर गए थे। 28 वर्षीय बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में पांच मैच खेले लेकिन प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।'मुझे नहीं पता कि जिंदगी कैसे चलेगी' रिंकू ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे कि जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी। पर ...