'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद नुसरत भरूचा ने दिया पहला अपडेट, अस्पताल से शेयर की फोटो
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बीते दिनों अपने एक्सीडेंट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में बाली वेकेशन पर गई थीं, जहां पर उनके साथ एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ। बाली में एक एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। ऐसे में नुसरत को मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया गया और यहां पर सर्जरी हुई। इस बात से नुसरत के फैंस काफी परेशान थे। इसी बीच अब नुरसत ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपना पहला अपडेट शेयर किया है।पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त नुसरत भरूचा ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर उनके हॉस्पिटल के कमरे से ली गई थी। इस तस्वीर में एक बड़ी खिड़की के पास खाली रिक्लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.