चम्पावत, मई 11 -- सतीश जोशी, चम्पावत। किशोरियों को बीमारियों से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान जारी है। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरुकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला अस्पताल में 'पिंक डे' पर 31 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि अब तक जिले में 319 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...