'पावर कट' ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विभाग की हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के मुताबिक पाड़ियावली, साहिबाबाद गली, राजीव नगर क्वार्सी बाईपास, रामबाग कॉलोनी, रघुवीर पुरी, बारहद्वारी, महावीरगंज और गुड़ मंडी समेत दर्जनों क्षेत्रों में तीन से लेकर आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ इलाकों में सुबह चार बजे से ही बिजली गायब हो गई, जबकि कहीं छह बजे के बाद आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी सरसौल फीडर और डी सेंटर फीडर जुड़े उपभोक्ताओं ने भी लंबी कटौती की शिकायत की। यह भी पढ़ें- मेटेनेंस कार्य के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल कई जगहों पर बिजलीघर का फोन तक नहीं उठा, जिससे लोगों में और आक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.