नई दिल्ली, जुलाई 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी का पार्लियामेंट मार्च संसद के करीब पहुंचने में कामयाब रहा है। हालांकि इस बीच पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए लाठी-डंडे और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद के इलाके वाली सड़कों पर उमड़े इस हुजूम पर योगेंद्र यादव ने कहा- "जो मार्च होना था, वो पहले रैली हो गई। फिर रैली का रेला हो गया और अब ये रेला मेले में बदल गया है।" उन्होंने CJP आंदोलन की तुलना अमेरिका के 'ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट' से कर दी। जानिए योगेंद्र यादव ने और क्या कहा।पहले रैली, फिर रेला और अब बन गया मेला. योगेंद्र यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर की। इसमें वह कह रहे हैं- "एक ऐतिहासिक घड़ी के गवाह बन रहे हैं। इस वक्त हम रायसेना रोड पर हैं। दिल्ली की लुटियंस दिल्ली, दिल्ली की सत्ता के केंद्र पर हैं। यहां से तमाम सड़कें ...