अल्मोड़ा, दिसम्बर 12 -- लोवर मॉल रोड स्थित आईएसबीटी के संचालन के संबंध में शुक्रवार को डीएम अंशुल सिंह ने बैठक ली। कहा कि नगर स्थित मॉल रोड में आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिसका एक कारण देर तक बसों का खड़ा होना भी है। इसके समाधान के लिए उचित व्यवस्था बनानी आवश्यक है। डीएम ने कहा कि यात्रियों एवं नगरवासियों की सुवधा को देखते हुए रोडवेज बसों को अन्यत्र स्थान से संचालन किया जाना जरूरी हो गया है। निर्देश दिए कि केमू स्टेशन पार्किंग के बन जाने तक बसों का संचालन जीजीआईसी के निकट नवनिर्मित पार्किंग से किए जाने के लिए संभावनाओं को देखा जाए। कहा कि पार्किंग के बन जाने तक यदि बसों का संचालन नवनिर्मित पार्किंग से होगा तो यात्रियों को असुविधा नहीं होगी तथा ट्रैफिक भी नियंत्रण में रहेगा। डीएम ने संबंधितों को निर्देश दिए कि इस संबंध में आवश्यक प्लान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.