नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके। राहुल का यह बयान कांग्रेस के उस पुराने आरोप को फिर चर्चा में ले आया है, जिसमें पार्टी ने तत्कालीन वीपी सिंह सरकार पर राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने यह बात अपनी मां और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के संस्मरण पर उनके साथ बातचीत के दौरान कही। इस बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इस चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।बिहार दौरे के बाद राहुल गांधी को सताने लगी थी पिता की सुरक्षा की चिंता बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने साल 1991 के एक व...