नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार का कहर एक बार फिर दो हंसते-खेलते परिवारों के लिए मातम लेकर आया है। सोमवार देर रात थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके में अशोक रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों भाई आईपीएल मैच का देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय यज्ञ भाटिया और 14 वर्षीय अभाव भाटिया के रूप में हुई है। दिल्ली के ही अशोक नगर में रहने वाले दोनों लड़के रिश्ते में चचेरे भाई थे। यज्ञ BSc का छात्र था जबकि अभाव स्कूल में पढ़ता था। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब बनेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, चोरी-धांधली पर लगेगी लगाम थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट को रात में एक मोटरसाइकिल और एक म...