मुंगेर, अप्रैल 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में पानी की किल्लत अब जनआक्रोश में बदल चुकी है। बुधवार की सुबह 6:45 बजे वार्ड संख्या 27 और 31 की 50 से अधिक महिलाएं गैलन, बाल्टी और बांस-बल्ला लेकर अचानक सड़क पर उतर आईं। देखते ही देखते जमालपुर-धरहरा मुख्य मार्ग पर तारगाछ काली स्थान के पास तीनबतिया चौक पूरी तरह जाम हो गया। हालांकि दोपहर 12:15 बजे प्रशासन के अश्वासन पर जाम हटा। इस दौरान करीब पांच घंटों तक जमालपुर धरहरा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।तारगाछ काली स्थान के पास जाम, लंबी वाहनों की कतारसड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बसें फंस गईं और बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ा, वहीं मरीजों और रेलकर्मियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई वाहन चालकों को गली-कूचों के रास्ते से आवाजाही करनी पड़ी। प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.