नई दिल्ली, जुलाई 22 -- बॉलीवुड में पिछले कुछ वक्त से स्टार्स के ऑनटोराज को लेकर बेहस छिड़ी हुई है। अब इस बारे में तीस मार खां एक्टर सुधीर पांडे ने बात की। उन्होंने इसे पैसे की बर्बादी बताई। सुधीर पांडे ने कहा कि जितना पानी की बोतलों पर खर्च होता है, उससे एक छोटे बजट की फिल्म बन सकती है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि क्या वो भी अपने साथ अपनी टीम लेकर शूट्स पर जाते हैं?ऑनटोराज पर क्या बोले सुधीर पांडे सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में सुधीर पांडे ने ऑनटोराज को लेकर बात की। उनसे पूछा गया कि बड़े-बड़े स्टार्स को आठ-आठ वैनिटी वैन्स मिलती हैं, क्या कैरेक्टर आर्टिस्ट्स को भी बड़ी वैनिटी वैन्स मिलती हैं? इसपर सुधीर ने कहा कि कभी-कभी होता है कि बड़ी वैन मिल जाए। ज्यादातर नॉर्मल वैनिटी वैन ही मिलती हैं। यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा खान...