रुद्रपुर, अगस्त 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में आयोग की बोर्ड बैठक हुई। इसमें पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के हितों, अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही आयोग के समक्ष प्राप्त प्रकरणों और जनसमस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के...