'पाखंड की दुकान बंद करो, धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद'; कृष्ण का मजाक बनाने पर बाबा के पुतले फूंके गए
छतरपुर, नवम्बर 3 -- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर में विरोध प्रदर्शन हुआ। धीरेंद्र के गृह जिले में यादव महासभा और भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायियों ने डाकखाना चौराहे पर एकत्रित होकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पुतले को जूते मारे और बाद में पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान 'धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुर्दाबाद' और 'पाखंडवाद की दुकान बंद करो' जैसे नारे लगाए गए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।विवादित बयान को लेकर नाराजगी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे भगवान कृष्ण के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुईं। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.