नई दिल्ली, अगस्त 5 -- मई 2025 में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। जनरल चौहान के मुताबिक, चार दिनों तक चले इस सैन्य टकराव के दौरान जब पाकिस्तान ने भारत से संपर्क कर जंग रोकने की गुहार लगाई थी, तब भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने तय प्लान का आधा हिस्सा भी पूरा नहीं किया था। भारत ने पाकिस्तान की इस मांग को तुरंत स्वीकार न करते हुए उसे घंटों इंतजार में रखा, ताकि नियोजित ठिकानों पर हमले पूरे किए जा सकें।9 मई की हेकड़ी, 10 मई की सुबह मिन्नतें 'द प्रिंट' के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जनरल चौहान ने बताया कि 10 मई 2025 की सुबह पाकिस्तान ने डायरेक्टर्स जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की हॉटलाइन पर भारत से संपर्क किया था। यह भी पढ़ें- PoK अलग देश है, उसे पाकिस्तान सरका...