नई दिल्ली, मई 12 -- अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका पर अब सवाल उठने लगे हैं। अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान पर अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वह इस्लामाबाद को निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं मानते। उनका यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी ताकि वे अमेरिकी हमलों से बच सकें। इस मुद्दे ने अमेरिका में राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है और पाकिस्तान की कूटनीतिक विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- 100% रुक जाएंगे; ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, किस बात को लेकर हैं कॉन्फिडेंट? रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कई द...