'पहाड़ की जरूरतों के हिसाब से बने विकास की नीति'
हल्द्वानी, मई 22 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। उनके माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजा। इसमें पर्वतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास की नीतियां बनाने की मांग की गई।गोपाल अधिकारी ने कहा कि पहाड़ों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक चुनौतियां और लागत आती है। मैदानी क्षेत्रों के नियम पहाड़ों पर थोप दिए जाने से विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है। ऐसे में एक विशेष नीति और पर्वतीय नियम बनाए जाने आवश्यक हैं, ताकि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक विकास कार्यों को तेजी से पहुंचाया जा सके। कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.