'पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकतर सांप नहीं होते हैं जहरीले'
अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से मानसखंड विज्ञान केंद्र में गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता आदि का महत्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकतर सांप जहरीले नहीं होते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। बीयरशिबा, जीजीआईसी, तक्षशिला,जीआईसी स्यालीधार आदि स्कूलों के बच्चों ने वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने गुलदार व बाघों को लेकर जानकारी दी। कहा कि गुलदार कभी भी सीधे हमला नहीं करते हैं। खतरा महसूस होने पर ही वह आक्रामक होते हैं। आशीष कश्यप सांपों पर लाइव प्रदर्शनी व जानकारियां दी गई।कहा कि पहाड़ों में मिलने वाला ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं। यहां दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.