वार्ता, अप्रैल 27 -- राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में देवी माता मंदिर रोड स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शिक्षक की क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के एक टीचर ने कक्षा-सात के छात्र को प्रार्थना सभा के दौरान करीब 10 मिनट तक डंडे से बेरहमी से पीटा। इससे छात्र के दाहिने हाथ से खून बहने लगा और उसके शरीर पर 15 से 20 जगह चोटों एवं डंडे के निशान उभर आए। पीड़ित छात्र के पिता ने बानसूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक ने उनके बेटे को सबके सामने बुलाया और बिना किसी कारण बताए डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जब छात्र ने पूछा कि उसे क्यों मारा जा रहा है, तो शिक्षक ने धमकाते हुए कहा, "पहले पिट, फिर बाद में बताऊंगा।"हाथ में गंभीर चोट लगी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.