लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीज के अस्पताल पहुंचने के शुरुआती दो से पांच मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में पहली प्राथमिकता मरीज को तत्काल इलाज देना होनी चाहिए, पर्चा और अन्य औपचारिकताएं बाद में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक चिकित्सा शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बदौलत उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रदेश की पहचान लगातार मजबूत हुई है। केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान आज देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में शुमार है, जिसका श्रेय यहां के छात्रों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मानव सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने क...