बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के ई-किसान भवन में मंगलवार से 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किसानों के बीच उरद दाल के बीज का वितरण शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर खेती को प्रोत्साहित करना है। बीएओ एकता कुमारी वर्मा ने बताया कि कुल 4.72 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया था। बीज प्राप्त हो गया है। 81 रुपये प्रति किलोग्राम की अनुदानित दर पर किसानों को दिया जा रहा है। बीज आठ किलोग्राम के पैकेट में उपलब्ध है। इस अवसर पर कृषि समन्वयक विकास कुमार, मोहन कुमार, प्रवेश कुमार, सुरेश प्रसाद, नीलम कुमारी, रश्मि किरण, सलाहकार रमेश कुमार, पिनु कुमार, शंभु प्रसाद, मनोरंजन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिले में 13 हजार हेक्टेयर में होगी बुवाई, मूंग-मक्का पर जोर
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.