चंदौली, जुलाई 29 -- चंदौली, संवाददाता । कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक हुई। इसमें एनडीएलएम एवं राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुहंपका टीकाकरण के आठवें चरण की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने जिले के सभी पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कहा कि पशुधन की सुरक्षा और किसानों एवं पशुपालकों की आर्थिक उन्नति प्राथमिकता है। अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एफएमडी (खुरपका-मुहपका) बीमारी के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें कुल 316000 गोवंशीय एव महिशवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए पशुपालन विभाग की टीमो...