'पल्लव' में रचनाओं से नवांकुरों ने छोड़ी छाप
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के छात्र मंच 'पल्लव' के अंतर्गत मंगलवार को नवांकुरों और शिक्षकों ने काव्यपाठ किया। सामाजिक, राजनीतिक एवं सामयिक विषयों पर मौलिक रचनाएं सुनाकर नवांकुरों ने छाप छोड़ी। छात्रा चारु शर्मा ने मार्मिक कविता 'विदाई' से 'आग रोटियां सेंकने के लिए है, जलने के लिए नही' के जरिए स्त्री शोषण और उत्पीड़न की व्यथा प्रस्तुत की। एमए द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम पांडेय ने 'बाजारवाद' शीर्षक कविता में यथार्थ प्रस्तुत किया। नारायण चौबे, नवीन ज्योति, अरुणिमा पांडेय, अंकित कुमार के साथ सत्यजीत मोहन, शुभम पाल, सुहानी कक्कड़, अतुल मौर्य, अंशु यादव, विकास कुमार, पुष्कर मिश्र और आकाश दुबे ने भी कविताएं सुनाई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: राह कितनी कठिन हो हिम्मत का दिया बुझने न देना हिंदी विभाग के प्रो. राके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.