वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित केएन उड़ुप्पा सभागार में शुक्रवार को बनारस का पहला 'पर्पल फेयर' आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा, कौशल और उत्पादों को प्रदर्शित करने के अवसर के साथ ही सहायक उपकरण वितरण और संवाद भी किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य पूंजी हैं। उनके लिए आयोजित 'पर्पल फेयर' केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच प्रदान करना है। कुलपति ने 'पर्पल फेयर' में विभिन्न संस्थाओं एवं एनजीओ द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों के स्टॉल पर भ्रमण किया एवं उनके उत्पादों के बारे में उनसे चर्चा भी की। बनारस में पहली बार हुए इस आयोजन प्रधानमंत्री दिव्...