रांची, फरवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के 3,96,717 छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। उनके साथ ही प्रदेश के 25,999 शिक्षकों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने परीक्षा के तनाव, समय-प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके प्रेरक संदेशों ने छात्रों को परीक्षा को एक बोझ के बजाय अवसर के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया। स्कूलों में टीवी के माध्यम से लाइव स्क्रीनिंग की विशेष व्यवस्था थी, जिसमें बोर्ड परीक्षार्थियों की भागीदारी मुख्य रही। विद्यार्थियों ने एकाग्रता और फोकस बढ़ाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.