सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। जिले के सरकारी, गैर-सरकारी, अनुदानित, संस्कृत एवं मदरसा समेत सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई। शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के तहत आयोजित संगोष्ठी का थीम 'परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी' था। वार्षिक परीक्षा से पूर्व आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा की तैयारी व समग्र विकास पर शिक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा की। आर्य समाज गुरुकुल आवासीय संस्कृत उच्च विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। निरंतर संवाद से बच्चों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान में मदद मिलती है। परीक्षा के समय उन्हें सकारात्मक माहौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.