'परिसीमन बिल का समर्थन, जनता के साथ धोखा होगा', राहुल गांधी का DMK को संदेश
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी विपक्षी दलों से संसद में परिसीमन बिल का विरोध करने का आह्वान किया है। राहुल ने कहा कि इस बिल का विरोध हर तमिल और राष्ट्रीय पार्टी को करना चाहिए। अगर कोई इस बिल का समर्थन करता है, तो वह तमिलनाडु की जनता के साथ धोखा करेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परिसीमन बिल पास करके तमिलनाडु की राजनीतिक ताकत छीनने का प्रयास कर रही है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि केंद्र सरकार दक्षिण के राज्यों से उनकी राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है। उन्होंने कहा, "यह तमिल लोगों की राजनीतिक ताकत छीनने की एक साजिश है। इसलिए हर एक तमिल पार्टी और राष्ट्रीय पार्टी को संसद में इस परिसीमन विधेयक को नाकाम करने के लिए काम करना चाहिए।"बिल का समर्थन करने वाला जनता को देगा धोखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.