रांची, अप्रैल 2 -- 'परमेश्वर से मेल-मिलाप का प्रतीक है गुड फ्राइडे' गुड फ्राइडे हमें उस महान प्रेम और मेल-मिलाप की याद दिलाता है, जिसके बारे में बाइबल में स्पष्ट है कि सब कुछ परमेश्वर की ओर से है। यीशु मसीह ने क्रूस पर अपने बलिदान के माध्यम से हमारे और परमेश्वर के बीच की दूरी को समाप्त कर दिया। हमारे पाप हमें ईश्वर से दूर ले गए थे, लेकिन यीशु ने अपने लहू से उस खाई को पाटकर हमें पुनः परमेश्वर के सानिध्य में ला खड़ा किया। यह केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि विश्वासियों के लिए जीवन और सत्य का मार्ग है। इस दिन हम केवल शोक नहीं मनाते, बल्कि उस अनुग्रह के लिए धन्यवाद भी करते हैं जो हमें बिना किसी योग्यता के प्राप्त हुआ है।- बिशप सीमांत तिर्की, जीईएल चर्च, रांची'असीम अनुग्रह और उद्धार का पावन अवसर'भला शुक्रवार के पावन अवसर पर हम स्मरण करते हैं क...