वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी में देश के विभिन्न हिस्से से आए प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्टों और साइकोलॉजिस्टों के लिए 'काशी संगीत परिक्रमा' का आयोजन किया गया। आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्र के नेतृत्व में चिकित्सकों को 'पद्म गली' के नाम से विख्यात कबीरचौरा क्षेत्र में महान संगीतज्ञों के आवासों तक ले जाया गया। उन्होंने काशी की समृद्ध संगीत परंपरा और यहां के महान कलाकारों के योगदान के बारे में जाना। महान संगीतज्ञ शारदा सहाय के आवास पर चिकित्सकों ने तबला वादन का आनंद लिया। इसके बाद वे कबीर मठ पहुंचे, जहां उन्हें संत कबीरदास के काशी से संबंध और उनकी विचारधारा के बारे में जानकारी दी गई। विश्वविख्यात सरोद वादक पं. विकास महाराज के आवास पर उन्होंने सरोद वादन और पं. प्रभाष महाराज के तबला वादन का आनंद लिय...