प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार को एमए (जनसंचार) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अनुराधा अग्रवाल ने कहा कि देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शामिल इविवि में प्रवेश मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता बेहद जिम्मेदारी वाला पेशा है। इसमें काम करते समय ईमानदारी और नैतिकता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।विभागाध्यक्ष प्रो. अश्वजीत चौधरी ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग की करीब चार दशक की यात्रा, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। पत्रकारिता क्षेत्र में उभरते नए अवसरों और ...