'पत्रकारिता और साहित्य एक-दूसरे के पूरक'
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के पत्रकारिता और जनसंप्रेषण विभाग और भारतीय शिक्षण मंडल काशी प्रांत की तरफ से 'पत्रकारिता और साहित्य का अंतर्संबंध' विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता और साहित्य की आवश्यकताओं और परस्पर संबंध की चर्चा की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ उपन्यासकार और लेखक डॉ. रत्नेश्वर कुमार सिंह ने कहा पत्रकारिता का प्राथमिक आधार तथ्य, समयबद्धता, सार्वजनिक हित और सूचना है। दूसरी ओर कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत और आत्मकथा जैसी विधाएं जीवन के विविध पक्षों को अभिव्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार को विज्ञान, अध्यात्म और तथ्य विश्लेषण का सही ज्ञान होना चाहिए। विषय प्रवर्तन उपाचार्य डॉ. बाला लखेन्द्र ने किया।पत्रकारिता विभागध्यक्ष प्रो. ज्ञानप्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.