'पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनता की सेवा को दें प्राथमिकता'
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पंडित पंत के चित्र का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पंडित पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम मनीष बिष्ट, डीजीसी मनोज तिवारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डीएम ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत स्वतंत्र भारत के महान राजनेता, दूरदर्शी प्रशासक और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों से लेकर देश की राजनीति तक अपनी अद्वितीय छाप छोड़ी। यह भी पढ़ें- पंडित गोविन्द बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.